उपराष्ट्रपति ने किया रामिश की पुस्तक का विमोचन
दैनिक जागरण, नई दिल्ली, 30, June, 2016
इस्लाम को लेकर विश्व में बनी अनुचित धारणाओं को दूर करने की एक कोशिश रामिश सिददकी ने अपनी पुस्तक द टू फेस ऑफ इस्लाम के माध्यम से की है। पद्म भूषण मौलाना वहीदुद्दीन खान के नाती रामिश सिद्दीक़ी की इस किताब का विमोचन बुधवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया।
‘दे ट्रेफेस ऑफ इस्लाम’ में अनुचित धारणाओं को दूर करने की कोशिश
रामिश सिददकी की इस पुस्तक को हार्परकोलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें विशेष तौर पर मौलाना वहीदुद्दीन के विचारों को पेश किया गया है। इस मौके पर रामिश ने कहा कि आज का मुस्लिम युवा विश्व को बदलने का दमखम रखता है। उनकी क्षमताओं को लेकर गलत धारणा विश्व में कायम की जा रही है, जिसे बदलने की जरूरत है। इस किताब में इसी बात पर प्रकाश डाला गया है कि मुस्लिम किस तरह से हिंदू, ईसाई व अन्य धर्मों और विचार धाराओं के साथ मिलजुलकर रहने के पक्षधर है। उन्होंने कहा कि उनकी इस किताब के माध्यम से यकीनन लोग इस्लाम के असली रूप से रूबरू हो सकते हैं।